पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी | नगर पालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी ने जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल को पत्र लिखकर पालिका क्षेत्र के विभिन्न आवासीय गली-मोहल्लों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने एवं पुरानी पाइपलाइन को बदलने की मांग की है। पत्र में यह भी लिखा कि हाल ही में केंद्र सरकार की योजना अनुसार रानी नगर में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में जहां पर पाइपलाइन सुविधा नहीं है। वहां पर सीसी रोड निर्माण से पूर्व पाइपलाइन को डालना अति आवश्यक है अन्यथा रोड को तोड़कर पाइप लाइन लगानी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...