पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर के साथ जेसीआई पाली मारवाड़ ने लगाए परिंडे

दैनिक भास्कर के साथ जेसीआई पाली मारवाड़ ने लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. “आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न इलाकों में भी परिंडे लगाए। फोटो |भास्कर

ऐसे होती परिंडों की व्यवस्था

दैनिक भास्कर के इस अभियान के तहत अब तक 40 से अधिक कॉलोनियों में परिंडे लगाएं जा चुके है। साथ ही उद्यान, बाग बगीचे, स्कूल, कॉलेज, विभिन्न सरकारी संस्थाओं के भवन सहित अपने घरो पर परिंडे लगाएं जा रहे है। इसमें दैनिक भास्कर की टीम की ओर से परिंडे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एक साथ 200 परिंडे बांधे व घरों में भी वितरित किए

दैनिक भास्कर के इस अभियान से प्रेरित होकर शनिवार को जेसीआई परिवार की और से 200 परिंडे लगाएं गए। इस दौरान लोढा स्कूल संचालक हीरालाल, जेसीआई के अध्यक्ष दीपेंद्र चौहान, जेसीआई सचिव ललित तलेसरा, अनिल गुप्ता, पार्षद मनीष जैन, निर्मल जैन, अजय मेहता, राजू जाखोडा, मधुसूदन अग्रवाल, राहुल छाजेड़, मनीष सोनी व हरेंद्र सोनी के साथ-साथ कॉलेज की पूजा चौधरी, पूजा भाटी, ऐलीस, विमला प्रजापत, पुष्पा चौधरी, आंचल व वर्षा सहित पूरा स्टाफ व छात्राएं मौजूद थीं।

पाली. जेसीआई द्वारा लगाए गए परिंडे।

पाली. लोढ़ा स्कूल में परिंडा लिख कर परिंडा लगाने का संदेश देती छात्राएं।

आप भी जुड़ सकते हैं इस अभियान से

दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़कर मूक पक्षियों का जीवन बचाने के लिए अपने घर के बाहर परिंडे जरूर लगाएं। जो भी समाज-संस्था अपने स्तर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाएंगे। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आप मोबाइल नंबर 9352943703 व 9783841617 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। आप भी परिवार के साथ घर-आंगन में परिंडे लगाते फोटो दैनिक भास्कर को भेजें, चयनित फोटो को नाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

आज राजपुरोहित समाज की ओर से छात्रावास में लगाए जाएंगे परिंडे

दैनिक भास्कर के परिंडे अभियान से प्रेरित होकर विभिन्न समाज भी इस से जुड़ रहे हैं। इसी के तहत रविवार को राजपुरोहित समाज के गणमान्य लोगों व युवाओं द्वारा कॉलेज रोड स्थित स्वामी आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में 5 बजे परिंडे लगाएं जाएंगे। इसको लेकर तैयारी भी शुरु हो गई है। इसके साथ पुरानी सब्जी मंडी में प्रवीण पंवार के नेतृत्व परिंडे लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...