पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौधरी ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया

चौधरी ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी| सांसद कोष और विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत बड़ौद व आना पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास कार्यों का रविवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में लोकार्पण किया। साथ ही पंचायत स्तर पर जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किसानों व गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। इससे पूर्व रविवार की शाम बड़ौद पंचायत में सरपंच प्रियंका देवल के सानिध्य में ग्रामीणों ने चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। उसके बाद चौधरी ने आना में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच पुष्पा मेघवाल, ईश्वरलाल खटीक तहसीलदार, रानू इंकिया विकास अधिकारी, खीमाराम चौधरी उपप्रधान, हीराराम घांची अध्यक्ष भाजपा मंडल नाडोल, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष रानी भाजपा मंडल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...