खिंवाड़ा | जींवद कलां में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद चौधरी व अधिकारी।
भास्कर न्यूज | खिंवाड़ा
रानी पंचायत समिति के जीवंद कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार का आयोजन रानी एसडीएम अदिति राजपुरोहित के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पुराना बंटवारा 1, नाम शुद्धिकरण 353, म्यूटेशन 53, नया बंटवारा 9, खाता दुरुस्तीकरण 6 सहित कार्य किए गए।
इस मौके पर विकास अधिकारी रविंद्रप्रकाश आचार्य,उप तहसीलदार खिंवाड़ा रविशेखर चौधरी, रानी प्रधान नवर| फूसाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य खीमाराम चौधरी, हेमंत चौधरी गादाना, समाजसेवी चंदाराम भायल,सरपंच विश्वपालसिंह आदि मौजूद थे। हाजीवास शिविर का संभागीय आयुक्त गुप्ता ने किया निरीक्षण, 80 पट्टे व गैस कनेक्शन वितरित
गुंदोज | अटल सेवा केंद्र परिसर में गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम महावीरसिंह व तहसीलदार रमेशचंद्र बहेडिया की अगुवाई में आयोजित हुआ। शिविर में नामातंकरण के 202, नकलें 202, आपसी बंटवारे 13, पंचायतीराज के पट्टे 10, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 9, पट्टा नवीनीकरण 3, शुद्धिकरण 45 सहित कुल प्रकरण 607 प्राप्त हुए। इस मौके पर बीडीओ महेश कुमार चौहान, सरपंच खुमानसिंह राठौड़, चिकित्सा प्रभारी राकेश मेवाड़ा, आर आई रामचंद्र, पटवारी घेवरचंद,उप सरपंच मांगीलाल घांची, ग्रुप सचिव सुरेंद्रसिंह चारण आदि मौजूद थे।