पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घेनड़ी में सोलर लाइट व कक्षाकक्ष का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

घेनड़ी में सोलर लाइट व कक्षाकक्ष का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घेनड़ी व सिवास में केंद्रीय मंत्री चौधरी ने जन सुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

खिंवाड़ा | रानी पंचायत समिति के घेनड़ी व सिवास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी व रानी प्रधान नवरतन फूसाराम चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा के राज में गांवों व ढाणियों में सरकार ने सोलर लाइट लगाकर उजाला किया। वहीं सरकार ने गांवों व ढाणियों में शिक्षा,चिकित्सा, पेयजल के क्षेत्र में विकास कार्य करवाकर नए आयाम स्थापित किए। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इससे पहले घेनड़ी में 10 लाख के सीएसआर फंड से लगाई सोलर स्ट्रीट लाइट व 5 लाख की सांसद निधि से तैयार कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया।

सिवास में पानी की बड़ी टंकी बनवाने का आश्वासन दिया

इस अवसर पर विकास अधिकारी रविंद्र प्रकाश आचार्य,सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी,घेनड़ी सरपंच लीला चौधरी,भाजपा ओबीसी मोर्चा के हेमंत चौधरी, जयवर्धन रांकावत रानी, सिवास उप सरपंच प्रकाश सरगरा, फूसाराम चौधरी, दलपतसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...