पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसजनों ने मरीजाें को बिस्किट फल बांटे, कुष्ठ रोगियों को कराया भोजन

कांग्रेसजनों ने मरीजाें को बिस्किट-फल बांटे, कुष्ठ रोगियों को कराया भोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ जंक्शन |मारवाड़ जंक्शन, बांता तथा रानी क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में कांग्रेसजनों ने मरीजों को बिस्किट तथा फल का वितरण किया। साथ ही शहर के कुष्ठ आश्रम में रोगियों को भोजन कराया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य तथा किसान नेता हरिराम चौधरी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजनों ने मारवाड़ जंक्शन तथा रानी क्षेत्रों के सभी अस्पतालों में कांग्रेसजन पहुंचे तथा मरीजों को बिस्किट तथा फलों का वितरण किया। रानी में दो मरीजों के उपचार के लिए पैसे नहीं होने पर अपनी तरफ से दवाइयां दिलाई गई। इस अवसर पर प्रेमाराम चौधरी, जगदीशराम मीणा, एमके पठान, मेहबूब भाई, रानी से हिम्मत मालवीय, मगराज पंवार, बाबूभाई जांगिड़ तथा मोहनलाल बंजारा मौजूद थे। इस अवसर पर केक भी काटा गया।

खबरें और भी हैं...