निकटवर्ती नादाना भाटान में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद पीपी चौधरी ने रानी पंचायत समिति के दौरे के दौरान शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सरपंच हनवतसिंह राठौड़ ने गुड़ा गंगान,नादाना जोधान को जवाई परियोजना से जोड़ने की मांग पर सांसद चौधरी ने हाथोंहाथ जवाई परियोजना से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही नादाना चामुंडा मंदिर में टीनशेड लगाने के लिए सात लाख, 52 सौर ऊर्जा लाइट देने की घोषणा की। इस मौके दूध डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठिया, प्रधान नवरतन चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य रेखा परिहार, सरपंच हनवतसिंह राठौड़, जेईएन हेमंत टांक, ग्राम विकास अधिकारी अशोक मेंशन आदि मौजूद थे। इसी प्रकार सालरिया, ढारिया, किशनपुरा में भी सांसद चौधरी ने समस्याएं सुनी। इस मौके सरपंच कैप्टन किशोरसिंह, सालरिया सरपंच सकाराम एन सीरवी, किशनपुरा सरपंच बाबूलाल, रामदयाल जाट,पेमाराम आदि मौजूद थे।