पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालरिया में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

सालरिया में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी | सालरिया में जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बेटी बचाआे-बेटी पढ़ाआे अभियान के तहत कन्या पूजन जिला परिषद सदस्या एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमित्रा राजपुरोहित के सान्निध्य में किया गया। राजपुरोहित ने बेटी बचाआे-बेटी पढ़ाआे योजना से प्रेरणा लेकर अपनी बेटियों को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। फील्ड आउटरीच ब्यूरो सिरोही के फूलचंद गहलोत ने स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी जांच कार्ड इत्यादि योजनाओं पर ग्रामीणों को विस्तृत से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सोशल सर्विस सोसाइटी के अध्यक्ष राजकमल पारीक, एजुकेट गर्ल्स के हितेश सोनी, उम्मेद जोया,ग्राम विकास अधिकारी बिंदू लखावत, पंचायत सहायक गलबाराम परिहार, हजारीराम गहलोत,आेटाराम देवासी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...