पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रानी में सुलभ कॉम्पलेक्स को लेकर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रानी में सुलभ कॉम्पलेक्स को लेकर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी में सुलभ कॉम्पलेक्स को लेकर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रानी|
स्थानीय धर्मवीर मैदान में नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित सुलभ कॉम्पलेक्स को लेकर पीएस सेवा समिति रानी के अध्यक्ष हरिसिंह चौहान के नेतृत्व में नागरिकों ने इसे रोकने के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन पेश किया। चौहान ने बताया कि प्रताप बाजार में एकमात्र खेल मैदान धर्मवीर मैदान है, जिस पर नगर पालिका प्रशासन अपनी हठधर्मिता के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स निर्माण करवाने के लिए आमादा है। चौहान ने बताया कि जब कि मैदान से कुछ ही मीटर दूरी पर आधुनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण 6 माह पूर्व ही कराया जा चुका है, जो अभी भी गारंटी पीरियड में है। चौहान ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा मैदान में काम्पलेक्स का निर्माण करवाया जाता है तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन व अनशन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं...