पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधी संस्कार शिविर में दिया नृत्य, सिलाई व ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण

सिंधी संस्कार शिविर में दिया नृत्य, सिलाई व ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| भारतीय सिंधु सभा पाली की ओर से रविवार को समाजसेवी ओमप्रकाश छुगानी व गोदावरी टिलवानी की अध्यक्षता में सिंधी कॉॅलोनी स्थित झूलेलाल धर्मशाला में ”सिंधी संस्कार शिविर” का आयोजन किया गया। सिंधु सभा जिलाध्यक्ष राधाकिशन शिवनानी ने बताया कि शिविर में नृत्य, सिलाई, ब्यूटीपार्लर, कुकिंग, मेडिटेशन व योगा के साथ कोकिला बहन द्वारा व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जयकिशन रामचंदानी, सांवलदास हीरा भाई लखवानी, नरेंद्र इसरानी, पूजा मूलचंदानी व सोनम ढालवानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...