पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पालिका को सिर्फ ठेका देने से मतलब, और ठेकेदार को नाली बनाकर कमाई से

नगर पालिका को सिर्फ ठेका देने से मतलब, और ठेकेदार को नाली बनाकर कमाई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह कारनामा है रानी नगर पालिका का। वार्ड संख्या 7 की अंबेडकर कॉलोनी में नगर पालिका ने हाल ही में नाली निर्माण कराया है। ठेकेदार जारी करने के बाद नगर पालिका के जनप्रतिनिधि भी भूल गए और अधिकारी भी। ठेकेदार को जो लाइन बताई उसी पर उसने नाली बना दी। बीच में हैंडपंप आया, उसे भी चुन दिया तो आगे एक टेलीफोन पोल को भी। न किसी जनप्रतिनिधि ने रोका और नहीं देखा।

िजम्मेदारों की अनदेखी से हैंडपंप और नाली, दोनों अनुपयोगी

पानी की निकासी के लिए खर्च किए हजारों रुपए लेकिन हैंडपंप ने आधी नाली कवर कर रखी है। यहां से पानी और कचरे की निकासी कैसे होगी, इसका जवाब भी जिम्मेदार नहीं दे पा रहे। आसपास बिखरे पानी को नाली तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं दिया। अब इस हैंडपंप से पानी भी नहीं भरा जा सकता।

खबरें और भी हैं...