पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दसवीं कक्षा के बेहतर परिणाम पर बच्चों के चेहरे खिले

दसवीं कक्षा के बेहतर परिणाम पर बच्चों के चेहरे खिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपटा खंड के गांव जमाल स्थित सर छोटूराम स्कूल के बच्चों ने दसवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के टॉप तीन बच्चों ने ना केवल स्कूल में टॉप किया है बल्कि ब्लॉक में भी तीनों बच्चे अव्वल रहे हैं। जमाल स्कूल के नरेंद्र ने 500 में से 486 अंक प्राप्त करके ब्लॉक में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के संचालक विनोद कुमार ने बताया कि दूसरे स्थान पर स्कूल की छात्रा दीक्षा रही है जिसने 484 अंक प्राप्त किए हैं। 482 अंकों के साथ धनुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संचालक विनोद कुमार मौजूद रहे।

एनसीएम स्कूल कागदाना के प्राचार्य संजीव पूनिया ने बताया कि अनूप ढाका ने 500 अंकों में से 481 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दसवीं कक्षा में 75 विद्यार्थी थे जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने मैरिट हासिल करके स्कूल का नाम क्षेत्र में रोशन किया है। प्राचार्य संजीव पूनिया ने बताया कि स्कूल की छात्रा मीनाक्षी ने 469 अंकों के साथ दूसरा व गीतांजली ने 464 अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सराहनीय परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया, एमडी राजेंद्र टॉक्सिया, निदेशक सुभाष जाखड़ ने बधाई दी।

ज्ञान ज्योति स्कूल मानक दीवान के प्रबंधक अजब बैनीवाल ने बताया कि स्कूल में कुल 56 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 10 ने मैरिट प्राप्त की है। 500 में से 472 अंक प्राप्त करके युवराज ने पहला स्थान हासिल किया है। अंकित गाट ने 437 अंकों के साथ दूसरा स्थान व अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा अरनियांवाली गांव में स्थित स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा। स्कूल के एमडी रामकृष्ण खोथ ने बताया कि उनके स्कूल के 80 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 21 बच्चों ने मैरिट प्राप्त की है। स्कूल की अंजनी जाखड़ ने 442 अंकों के साथ पहला व धनपति तथा सिवानी ने 435 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा व मोनिका ने 434 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

बराच स्कूल का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा। स्कूल के प्रबंधक प्रह्लाद बराच ने बताया कि 89 बच्चों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिसमें से 30 बच्चों ने मैरिट प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि दड़बा कलां निवासी राजेश यादव ने 472 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र रूपावास निवासी उदित कुमार ने 468 अंकों के साथ दूसरा व रायपुर के अंकित ने 465 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनसीएम स्कूल कागदाना का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया ने बताया कि विद्यालय में बारहवीं कक्षा के तीनों संकायों में 119 विद्यार्थी थे जिनमें से 60 विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 38 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान हासिल करके स्कूल का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में पूजा हुड्डा ने 86 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में पूनम गोदारा 86 प्रतिशत व कला संकाय में गोविंद ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया के अलावा एमडी राजेंद्र टॉक्सिया, निदेशक सुभाष जाखड़ उपस्थित थे।

खंड के गांव गुड़िया खेड़ा के सरकारी स्कूल का 12वीं परीक्षा परिणाम भी काफी अच्छा रहा है। प्रवक्ता सुरजीत कस्वां ने बताया कि बारहवीं कक्षा के कुल 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से आठ बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया। स्कूल के विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कला संकाय का परिणाम 91.2 फीसदी रहा। स्कूल की छात्रा निर्मला ने 500 में से 456, सुमन ने 444 व प्रियंका ने 426 अंक प्राप्त करके स्कूल में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य मित्रसेन गर्ग ने इस परीक्षा परिणाम की विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। सरपंच प्रतिनिधी भरत सिंह बीरड़ा व स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राजपाल ने बधाई दी।

वहीं नाथूसरीकलां के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल रमेश कुमार ने बताया कि मैना ने 500 में से 455 अंक हासिल करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निशा पुत्री रामकुमार ने 437 अंकों के साथ दूसरा व पूनम ने 434 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

खबरें और भी हैं...