रनिया ब्लॉक चौक के ट्रांसफार्मर जलने से लोग दस दिनों से अंधेरे में
रनिया | रनिया ब्लॉक चौक का ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से जला पड़ा है। इस वजह से रनिया ब्लाक चौक के लोग अंधेरे में रहने को विवश है। बिजली नहींं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को पठन पाठन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शीघ्र समाधान के लिये बिजली विभाग को अवगत करा दी गई है,पर संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है। विभाग की उदासीन रवैये के कारण ब्लाक चौक के लोग दस दिनों से ढिबरी युग में रहने को मजबूर है। इससे लोगो में बिजली विभाग के प्रति काफी नाराजगी है। ब्लाॅक चौक का ट्रांसफार्मर जलने से प्रखंड कार्यालय, बैंक, थाना सीआरपीएफ कैंप समेत चौक चौराहों के दुकानदार प्रभावित हुए है।