हरिहरगंज | पीपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी अखिलेश राम की प|ी आरती देवी की गुरुवार की रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका के पति ने आसपास के लोगों और प|ी के मायके में सूचना दिए बगैर परिजनों की सहायता से शुक्रवार अहले सुबह शव को श्मशान घाट की जगह सिरनिया जंगल ले जाकर जला दिया। जानकारी मिलने पर नौडीहा बाजार थाना के लक्ष्मीपुर निवासी मृतका की मां शकुंती देवी ने शनिवार को पीपरा थाना में अपनी बेटी की साजिश के तहत हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में पति अखिलेश राम, चाचा ससुर तपेश्वर राम, महेश्वर राम और दीपक यादव को आरोपी बनाते हुए अखिलेश व तपेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।