पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रहम की भीख मांगने के अगले दिन पाकिस्तान ने फिर बरसाए गोले; 8 माह के बच्चे की मौत

रहम की भीख मांगने के अगले दिन पाकिस्तान ने फिर बरसाए गोले; 8 माह के बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफ को फोन कर रहम की भीख मांगने वाली पाकिस्तानी सेना और रेंजरों ने सोमवार को फिर इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर चौकियों और रिहायशी इलाकों पर गोले दागे। पल्लांवाला सेक्टर के शेरपलाई इलाके में परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे आठ माह के नितिन की मौत हो गई। अरनिया सेक्टर में गोलाबारी में 6 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी की इस करतूत का भारतीय सुरक्षा बलों ने भी माकूल जवाब दिया है। सीमा के 5 किमी दायरे के सभी स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है।

कश्मीर में अब सुरक्षा बलों की आतंकियों को जिंदा पकड़ने की रणनीति : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल अब आतंकियों को जिंदा पकड़ने की रणनीति अपनाने जा रहे हैं। इसका मकसद आतंकी गुटों में नए शामिल होने वाले युवाओं की घर वापसी कराना और मुख्यधारा में वापस लाना है। इस रणनीति का उद्देश्य आतंकवादियों के लिए जमीन पर काम करने वालों के नेटवर्क को खत्म करना है जो युवाओं को कट्टर बनाकर उन्हें जिहाद में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं।

खबरें और भी हैं...