रनिया | प्रखंड के रनिया सेमरटोली तथा जापुत गांव में सोमवार को वज्रपात से दो बैल की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मार्टिन होरो अपने मवेशियों को चराने खेत गयी था,उसी समय वज्रपात की चपेट में आने से उसकी एक बैल की मौत हो गयी। इसी तरह जापुत गांव में भी एक किसान की बैल की वज्रपात से मौत हो गयी। किसानों ने इसकी जानकारी बीएचओ संजय कुमार एवं बीडीओ अनिल कुमार मिंज को दी। इस पर अधिकारियों ने यथासंभव मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।