माया में उलझने की बजाए राम नाम से दूर करें तनाव: शास्त्री
रानीपुर| मनुष्य की मुक्ति का एकमात्र मार्ग ईश्वर की भक्ति है। मनुष्य को भवान की सदा भक्ति करना चाहिए। यह बात ग्राम मयावानी में चल रही भागवत कथा में तीसरे दिन पंडित भूपेंद्र शास्त्री ने कही। कथा को विस्तार देेते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु से जुड़कर रहने वाला मनुष्य सुखी जीवन पाता है। माया मोह में उलझकर मनुष्य सबकुछ भूल जाता है। इसलिए वह कष्ट और दुख भोगता है। इस संसार में केवल राम नाम ही एक मंत्र है जो तनाव और पापों से मुक्ति दिलाता है।