तीन वाहन से 8 मवेशी जब्त
रानीपुर| रानीपुर थाना पुलिस ने आमढाना के पास तीन वाहनों से आठ मवेशी जब्त कर चार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इन मवेशियों को गौशाला भेज दिया है। रानीपुर थाना एएसआई बीएल बोरासी ने बताया कि मवेशी ले जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर वाहन रोका गया। तीन पिकअप में 8 बैल भरे हुए थे और डाले में बैलगाड़ी रखी थी। इन मवेशियों को ले जाने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गौ-वंश अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।