किसान यात्रा गांव पहुंचीं, किसानाें का किया सम्मान, याेजनाएं बताई
रानीपुर| किसान सम्मान यात्रा शनिवार को डांगवा बाकुड़ जाजबोड़ी, सीताकामथ, छूरी गांव पहुंचीं। ग्राम पंचायत सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा प्रभारी हरि यादव ने किसानों को बताया कि उनकी मेहनत की बदौलत प्रदेश सरकार को पांच बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार किसानों के हित में योजनाएं चल रही है। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक चैतराम मानेकर, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, संजय अग्रवाल, मनोज डहरिया, दीपक पटेल, रूपेश सिनोटिया, समीर मजीद, किशोर बरदे और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।