पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • रानीपुर| भगवत नाम का जाप ही जीवन को सुखी बनाने

रानीपुर| भगवत नाम का जाप ही जीवन को सुखी बनाने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीपुर| भगवत नाम का जाप ही जीवन को सुखी बनाने का एकमात्र उपाय है। यह बात कथावाचक पंडित भूपेंद्र शास्त्री ने तीसरे दिन कथा को विस्तार देते हुए कही। मयावानी गांव में चल रही भागवत कथा में प्रतिदिन भगवत नाम जाप के तरीके बताते हुए कथावाचक ने नाम जाप की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि जीवन में केवल राम का नाम ही तारने वाला है। माया माेह में उलझने के कारण मनुष्य इसका महत्व नहीं समझ पाता। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथास्थल पर उपस्थित थे। कथा का समापन 17 अप्रैल को होगा।

खबरें और भी हैं...