पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम का घेराव करेंगे जुआड़ी के रहवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाले पर पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीण सीएम का घेराव करेंगे। जुआड़ी गांव के निवासियों ने मुख्यमंत्री का घेराव करने की योजना बनाई है। ग्रामीण खोमई नाले पर अब तक पुल नहीं बनने से नाराज हैं। उपसरपंच नितिन मेहतो ने बताया कि खोमई नाले पर लंबे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने गांव में पहुंचकर पुल बनाने का आश्वासन दिया था। घोड़ाडोंगरी में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पुल बनाने की घोषणा की थी। वहां से जीतने के बाद भी पुल नहीं बन सका। सुनवाई नहीं होने पर गांव के लाेगों ने सीएम का घेराव करने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...