श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली जलयात्रा
रानीवाड़ा | स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान वात्सल्य धाम में नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संस्थान के प्रधान संरक्षक दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में मनाया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बुधवार शाम को दण्डी स्वामी देवानन्द सरस्वती महाराज के आतिथ्य में जलयात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होकर वात्सल्य धाम पहुंची। शुक्रवार सुबह 5 बजे महादेव मंदिर में शिवलिंग सहित मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।