पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध खनन से पहाड़ियां हुई जर्जर

अवैध खनन से पहाड़ियां हुई जर्जर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा | रानीवाड़ा रेंज क्षेत्र के जालेरा खुर्द, गोलवाडा, वाडोल, तावीदर, समेत कई पहाडिय़ां अवैध खनन से उजाड़ हो रही है। कई लोगों ने लीज ले रखी है लेकिन उस लीज की निर्धारित सीमा क्षेत्र से कहीं बाहर वन भूमि में भी खनन बदस्तूर जारी हैं। अवैध खनन में निकलने वाली महंगी खनिज संपदा व अन्य निर्माण सामग्री के तौर पर उपयोग में लिया जाने वाले तत्वों की भरमार के कारण माफिया पहाडिय़ों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन इलाकों में खनन माफियाओं द्वारा रात केअंधेरे में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा हैं। जालेरा, वाड़ोल, तावीदर, गोलवाड़ा, चाटवाड़ा, लाखावास, पाल समेत कई गांवों मेंं क्रेशर मशीनों की बाढ़ सी आई हुई है।

खबरें और भी हैं...