क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव संपन्न, देवल बने ब्लॉक अध्यक्ष
रानीवाड़ा. नवीन कार्यकारिणी में उपस्थित पदाधिकारी।
रानीवाड़ा| राजपूत छात्रावास रानीवाड़ा में क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण समिति उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक सेवानिवृत प्रधानाध्यापक एवं छैलसिंह रतनपुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 5-6 मई को आहोर ब्लॉक की मेजबानी में सुंधामाता में होने वाले क्षत्रिय कर्मचारी-अधिकारी स्नेहमिलन समारोह के बारे में चर्चा कर रानीवाड़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक छैलसिंह रतनपुर, ब्लॉक अध्यक्ष शिवसिंह देवल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालूसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष जोरावरसिंह देवड़ा व सूरजपालसिंह जाखड़ी, सचिव सूरजपालसिंह सेवाड़ा, संयुक्त सचिव छोटूसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष माधुसिंह रतनपुर, प्रवक्ता रेवतसिंह जाखड़ी को बनाया गया।