पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तावीदर में 78 लाख की लागत से बनेगा एनिकट, शिलान्यास किया

तावीदर में 78 लाख की लागत से बनेगा एनिकट, शिलान्यास किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक देवल।

भास्कर न्यूज | रानीवाड़ा

निकटवर्ती तावीदर गांव में 78 लाख 28 हजार की लागत से बनने वाले एनिकट निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम का हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक नारायणसिंह देवल, मुकेश कुमार खण्डेलवाल, ऊकसिंह परमार, तुलसाराम मांजू उपस्थित थे। विधायक देवल ने कहा कि तावीदर गांव में एनिकट निर्माण होने से जलस्तर में वृद्धि होगी तथा आस-पास के गांवों के किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान, किसानों के ऋण माफी सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाये एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को भी चलाया जा रहा है।

देवल ने कहा कि दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ढाणियों में निवास कर रहे सभी परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। जिसका कार्य शुरू करवाया जा चुका है। बाढ़ में मुख्य नर्मदा नहर क्षतिग्रस्त हुई उसकी मरम्मत कर मुख्य कैनाल में पानी शुरू किया गया है तथा जल्द ही क्षेत्र में भी नर्मदा का जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर अमरसिंह देवल, हरिसिंह, छैलसिंह, उखरडाराम भील, जोगाराम, वन्नेसिंह, मसराराम देवासी, लसाराम देवासी, भरतसिंह, सरदारसिंह डाभी, दीपसिंह सोलंकी, गणेशाराम, दीपाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...