पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन माह से नहीं हो रहा है मनरेगा श्रमिकों का भुगतान, चक्कर काटने को मजबूर

तीन माह से नहीं हो रहा है मनरेगा श्रमिकों का भुगतान, चक्कर काटने को मजबूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों पर काम करने वाले श्रमिकों का पिछले तीन माह से भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके चलते भुगतान के लिए श्रमिक ग्राम पंचायतों व बैंक के चक्कर काट रहे है। महानरेगा योजना के अंतर्गत १५ दिन में श्रमिकों को मजदूरी भुगतान का प्रावधान होने के बावजूद तीन माह बाद भी सरकार द्वारा श्रमिकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते श्रमिकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, वही श्रमिक महानरेगा में कार्य पर न आकर अब अन्यत्र कार्य कर अपना घर चला रहे है। श्रमिकों को समय पर भुगतान मिले इसके लिए मस्ट्ररोल समाप्ति से लेकर पेमेंट तक सरकार की ओर से ट्रैकिंग कर जिस स्तर पर देरी होती है, उस पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान कर रखा, जबकि अब सरकार की ओर से तीन माह से भुगतान नहीं होने पर कोई जबाबदेही नहीं है।

सामग्री का भुगतान आठ माह से नहीं

महानरेगा योजनागर्त पक्के कार्यों के निर्माण पर सामग्री मद में व्यय होने वाले रू पये का भी भुगतान पिछले आठ माह से नहीं हो रहा है, ऐसे में ग्राम पंचायतों पर लाखों रूपये की देनदारी हो गई है। अगस्त २०१७ के बाद से जालोर जिले में किसी भी ग्राम पंचायत को सामग्री पेटे भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते ग्राम पंचायत व ठेकेदार कर्जदार हो चुके है। वही ग्राम पंचायतों में पक्के कार्यों में व्यवधान आया है।

फण्ड उपलब्ध नहीं है

महानरेगा योजनागर्त श्रमिकों के भुगतान के लिए राज्य स्तर पर फण्ड उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते भुगतान नहीं हो पा रहा है। अब शीघ्र ही भुगतान होने की संभावना है। - शैतानाराम विश्रोई, एमआईएस मैनेजर महानरेगा पस, रानीवाड़ा

खबरें और भी हैं...