पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की पाइपलाइन में जड़ें फंसने से पानी की सप्लाई हो रही बाधित

पानी की पाइपलाइन में जड़ें फंसने से पानी की सप्लाई हो रही बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा| कस्बे की इंद्रा कॉलोनी में जलदाय विभाग की ओर डाली गई पानी की पाईप लाइनों में पेड़ों की जड़े धंस जाने से पेयजल सप्लाई में परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। इंद्रा कॉलोनी शहर के चढ़ाई वाले क्षेत्र में बनी होने के कारण कॉलोनी में पानी का प्रेशर भी कम बना रहता है। इसके अलावा अवैध बूस्टरों से पानी खींचा जा रहा है। वहीं कई घरों में सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच बाबूदास वैष्णव का कहना है कि पाइपलाइनों में पेड़ों की जड़े जम जाने के कारण नलों में पानी ना के बराबर आ रहा है। वैसे भी 10 दिन के अंतराल में पेयजल आपूर्ति हो रही है। मोहल्लेवासी दिनेश वैष्णव ने बताया कि कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...