- Hindi News
- National
- शास्त्री द्वारा 120 शब्दों का किया पाठ, जीवदया व पर्यावरण का महत्व समझाया
शास्त्री द्वारा 120 शब्दों का किया पाठ, जीवदया व पर्यावरण का महत्व समझाया
निकटवर्ती सेवाडिय़ा स्थित श्री गुरू जंभेश्वर मंदिर में शनिवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। हरियाळी अमावस्या के दिन रविवार को भागीरथ शास्त्री द्वारा 120 शब्दों का पाठ कर पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जिसमें विश्रोई समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। शास्त्री ने पाहल बनाकर आत्म शुद्धि के लिए लोगों को पाहल दिया। सौरमलाल महाराज द्वारा गुरू वंदना के साथ आगाज किया गया। भजन संध्या में जंभेश्वर भगवान के बताए गय 29 नियमों पर आधारित भजन ‘गुरू थारों समराथल धाम मंदिर बनियो मुकाम’ ‘मन विष्णु विष्णु रट रे तेरा संकट जायेगा कट रे’ ‘सुन मारी लाडली ए कर बाई जाम्भाजी ने याद’ ‘मने प्यारों घणों लागे नाम जम्भेश्वर थारों’ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
29 नियमों की पालना का संदेश : हवन के बाद समाजबंधुओं को प्रवचन देते हुए सौरमलाल महाराज ने गुरू जम्भेश्वर के बताये 29 नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक विश्रोई समाजबंधु को इन नियमों का पालना करना चाहिए। प्रत्येक घर में मुखिया को जल्दी जागकर 120 शब्दों का पाठ करना चाहिए जिससे उसके परिवार तथा स्वंय पर किसी भी प्रकार को परेशानी नहीं आए। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक समाज में युवा वर्ग नशे की लत से घिरा हुआ है, जो स्वयं तथा समाज को पतन की ओर अग्रसर कर रहा है। उन्होनें समजाबंधुओं से अपील कर एकजुट होकर समाज में फैली व्याप्त नशा अफीम, डोडा, शराब, गुटखा सहित अन्य नशे का सेवन नही करने का आह्वान किया। साथ ही अपने घरों में बच्चों को अच्छे संस्कार, व शिक्षा देने का आह्वान किया।
जीवदया का दिया संदेश : ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल गोदारा ने कहा कि समाज में सबको एकजुट होकर आगे बढना चाहिए, धर्म, गाय तथा हरे वृक्षों की रक्षा करने की बात कही।
पर्यावरण प्रेमी व संस्थान के अध्यक्ष धोलाराम डारा ने कहा कि पर्यावरण व जीवों के प्रति दया भाव रखनी चाहिए। उन्होनें हमेशा जीवों पर दया करने की बात कहीं। भाजपा नेता हेमाराम जांगू ने समाज में एकता व संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि समाज की एकता से ही सामाजिक,आर्थिक व राजनैतिक विकास संभव हैं। इस मौके पर हितेश बिश्रोई, किशनाराम विश्रोई प्रधानाचार्य, अधिवक्ता मोहनलाल विश्रोई, पुनमाराम विश्रोई कान्सटेबल, हरीश कुराडा, हीतेश कांवा, ग्राम सेवक ओम प्रकाश विश्रोई, सुरेश कुमार, बाबुराम विश्रोई, दिनेश मांजु व लाधूराम सियाक सहित सैकडों की संख्या में विश्रोई समाजबंधु तथा पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।