पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए कॉलेज में 7 विषय दिए पर गृह विज्ञान नहीं जोड़ने से बालिकाओं में छाई निराशा

नए कॉलेज में 7 विषय दिए पर गृह विज्ञान नहीं जोड़ने से बालिकाओं में छाई निराशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखण्ड मुख्यालय पर राजकीय कॉलेज की घोषणा के बाद किए विषय आवंटन में गृह विज्ञान विषय को नहीं जोड़ने पर बालिकाओं में निराशा है।

ज्ञात रहे कि राजकीय कॉलेज रानीवाड़ा में दो वर्ग संचालित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत सात विषयों का अध्ययन करवाया जाएगा। जिसमें कला संकाय के हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय शुरू करने की अनुमति दी गई है लेकिन यहां बड़ी संख्या में लड़कियों द्वारा गृह विज्ञान के प्रति रुचि होने के चलते इस विषय को शामिल नहीं किए जाने पर थोड़ी निराशा देखी जा रही है।

बालिकाओं में गृह विज्ञान के प्रति है रुचि

गृह विज्ञान विषय के प्रति क्षेत्र की बालिकाओं में रुचि है। गृह कार्य में दक्षता प्राप्त कर नाम रोशन करने का माद्दा अपने जहन में संजोए बालिकाओं के प्रति क्षेत्र में नई कॉलेज खुलने की खुशी के साथ-साथ गृह विज्ञान नहीं जोड़ने पर निराशा भी है जबकि गृह विज्ञान रानीवाड़ा बालिका माध्यमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीवाड़ा खुर्द, आजोदर, बडग़ांव सहित कई विद्यालयों में गृह विज्ञान विषय पढ़ाया जा रहा है।

7 विषयों के साथ गृह विज्ञान भी जोड़े तो बालिकाओं को होगा लाभ

विभाग की ओर से घोषित महाविद्यालय में जिन सात विषयों को लेकर घोषणा की गई है उन सात विषयों में से भूगोल एकमात्र ऐसा विषय है जो क्षेत्र की 14 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में से एक मात्र जोड़वास गांव में ही अध्ययन करवाया जाता है। अर्थशास्त्र सभी 14 विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाला विषय है। ऐसे गृह विज्ञान विषय को भी जोड़ दिया जाए तो बालिकाओ को लाभ मिलेगा।

विषय को समाहित करवाया जाएगा

विधानसभा क्षेत्र के छात्रों के हितों को ध्यान मे रखते हुए यह प्रयास रहेगा कि विभाग के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय को भी इसमें समाहित करवाऊ। - नारायण सिंह देवल, विधायक रानीवाड़ा

खबरें और भी हैं...