रानीवाड़ा में आठ दिन से जलापूर्ति बाधित, नागरिक हो रहे परेशान
रानीवाड़ा | मुख्यालय पर पिछले आठ दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमंत पालीवाल ने बताया कि पूर्व में विभाग की ओर से 4एमएम पाइप लाइन बिछाई गई थी जिसमें पानी का प्रेशर कम होने के चलते विभाग द्वारा 8 की पाइप लाइन लगाई जा रही है। ऐसे में कार्य बुधवार सुबह तक पूर्ण होगा। क्षेत्र वासियों का कहना है कि विभाग की ओर से हर वर्ष गर्मी के मौसम में ही जल आपूर्ति ठप कर दी जाती है। जिसके चलते समस्या का सामना करना पड़ता है। मेघवाल बस्ती व भील बस्ती, वाल्मीकि के वास में हैंडपम्प व सिंगल फेज की बनी टंकियां खराब पड़ी है। जिसके चलते मौहलेवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।