स्वयं सहायता समूह का किया गठन
रानीवाड़ा | सेवाडा ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह में 7 समूहों का गठन किया गया। जिसमें एक समूह में 11 महिलाओं को जोड़कर सहायता समूह बनाए गए। ग्राम विकास अधिकारी मफतसिंह राव ने बताया कि घर-घर जाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। वहीं समूह का गठन कर बचत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।