युवा शक्ति सम्मेलन के तहत युवाओं को देशहित में कार्य करने की सीख
परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन का शुभारंभ विधायक नारायणसिंह देवल के मुख्य आतिथ्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण की अध्यक्षता, भाजपा जसवंतपुरा मंडल अध्यक्ष भैरूदान चारण, करडा मंडल महामंत्री हेमाराम विश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहब्बतसिंह गुन्दाऊ की मौजूदगी में हुआ।
जिन्होंने मॉ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान विधायक देवल ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम एवं प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को शक्तिशाली बनाने की पहल कर सराहनीय कार्य किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण ने कार्यक्रम की महत्ता, परमाणु परीक्षण के इतिहास एवं युवा मोर्चा के आगामी विजन पर विस्तार पूर्वक विचार रखकर युवाओं से हमेशा पार्टी एवं देश हित में तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जसवंतपुरा मंडल अध्यक्ष भैरूदान चारण एवं करडा मंडल महामंत्री हेमाराम विष्नोई ने भी युवा शक्ति सम्मेलन में परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा, गंगासिंह सुरावा, रमेश राजपुरोहित, महामंत्री गोदाराम चौधरी, प्रकाष विश्नोई, नरसाराम चौधरी, भाजपा मंडल मंत्री नारणाराम सुथार, हिन्दु युवा वाहिनी के अर्जुनसिंह, प्रकाश कुराड़ा, श्रवणसिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, कुलदीप चौधरी, अब्दुल सिंधी, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश माहेश्वरी, मंडल मंत्री निलेश सोनी, दिनेश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।