पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 माह पहले बांध टूटने से बह गई सड़क, अब झीकरा बिछाकर कर रहे खानापूर्ति, इधर, गुजरात में वहां के विभाग ने बनाई डामर वाली सड़क

10 माह पहले बांध टूटने से बह गई सड़क, अब झीकरा बिछाकर कर रहे खानापूर्ति, इधर, गुजरात में वहां के विभाग ने बनाई डामर वाली सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा से बडग़ांव होकर गुजरात राज्य व सिरोही जिले को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर 23 जुलाई 2017 को हुई बारिश के दौरान जेतपुरा सिंचाई बांध टूटने से करीब आधा किमी सड़क पानी के साथ बह गई थी। जिसके टूटने के बहाव क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग झीकरा डालकर वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया। जहां पर सड़क की मम्मत के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग पिछले 10 माह से प्रस्ताव ही भेज रहा हैं। नदी के बहाव क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर विभाग के नाम मात्र का झीकरा डालकर वाहनों का आवागमन शुरू किया था। नदी में मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना वाहन रेत में फंस रहे हैं और घंटों तक जाम लग जाता हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को बजट नहीं मिल रहा। जबकि, इसी बांध के टूटने से महज दो किमी दुरी पर स्थित गुजरात राज्य बापला के पास कुडी गांव में भी मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ था। उस जगह पर गुजरात सरकार ने करीब तीन माह पहले पक्की डामरीकरण सड़क बना दी, जबकि जेतपुरा नदी में क्षतिग्रस्त हुई सड़क मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण नाम मात्र का झीकरा डालकर काम चला रहे हैं। नदी के बहाव क्षेत्र में मार्ग की इतनी हालात खराब है कि रोजाना वाहन रेत में फंस जाते हैं जिस कारण घंटों तक जाम की स्थिति बन रही हैं। जिस कारण वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

जानिए, इन दो तस्वीरों से सड़कों की स्थिति

गुजरात : बापला के पास क्षतिग्रस्त सड़क की जगह बनाई गई पक्की डामर सड़क

बडग़ांव. निकटवर्ती धामसीन होकर गुजरात जाने वाले मार्ग पर भारी बारिश सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। गुजरात सरकार ने उसकी जगह नदी के बहाव क्षेत्र में पक्की डामर सड़क बना दी।

भारी बारिश में बिखर गई थी सड़क

जुलाई 2017 में हुई बारिश के दौरान बडग़ांव-मण्डार मार्ग पर जेतपुरा बांध टूटने से सड़क बिखर गई थी। जेतपुरा नदी के बहाव क्षेत्र में करीब बीस दिन तक वाहनों को आवागमन बंद रहा था। इसके बाद नदी में पानी का बहाव कम होने से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पाईप डालकर झीकरा बिछाकर वाहनों का आवागमन शुरू किया। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक होने से वाहन आए दिन वाहन रेत में फंस जाते हैं। जिससे घंटों तक जाम लगा रहता हैं। विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तो बनाकर सरकार को भेज दिया, लेकिन सरकार के पास बजट का अभाव होने के कारण स्वीकृति नहीं मिल रही हैं। मार्ग की हालात खस्ता होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही हैं।

बारिश में बंद हो जाएगा मार्ग

बडग़ांव-मण्डार मार्ग की समय रहते हुए अगर मरम्मत नहीं की गई तो बारिश के मौसम में रास्ता बंद हो जाएगा। बारिश के मौसम में बरसात शुरू होने से सुंधा पर्वत से नदी में पानी का बहाव शुरू हो जाएगा। जिस कारण सिरोही व गुजरात राज्य से सम्पर्क कट सकता हैं। इसके साथ बारिश के दौरान नदी में पानी का बहाव शुरू होते ही रूपावटी खुर्द गांव को खतरा हैं।

राजस्थान : जेतपुरा बांध टूटने से क्षतिग्रस्त सड़क, डामरीकरण तो छोडि़ए, झीकरा तक सही से नहीं बिछाया

बडग़ांव. बडग़ांव से मंडार जाने वाले सड़क मार्ग पर जेतपुरा नदी में भारी बारिश से बांध टुट जाने से पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुई की जगह मरम्मत के लिए प्रस्ताव फाइलों में दफन हैं, जबकि क्षतिग्रस्त सड़क पर विभाग से सही तरह से झीकरा तक नहीं बिछाया गया।

सरकार को भेजा हैं प्रस्ताव

जेतपुरा बांध क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया हैं। स्वीकृति का इंतजार हैं। शीघ्र स्वीकृति मिलने से मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - हेमाराम विश्नोई, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग रानीवाड़ा

खबरें और भी हैं...