पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल की समस्या को लेकर जताया आक्रोश

पेयजल की समस्या को लेकर जताया आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती जालेरा खुर्द में पिछले तीन माह से ग्रामीणों तथा मवेशियों के लिए पेयजल संकट गहराया हुआ है। जलदाय विभाग के लापरवाहपूर्ण रवैये के चलते पानी की समस्या को लेकर मवेशियों के लिए भी टैंकरों से जलापूर्ति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती जालेरा खुर्द गांव में जालेरा कलां से जलापूर्ति की जाती है लेकिन पाईपलाइन छोटी डाली हुई होने के कारण प्रेशर डालने पर पाईपलाइन जगह-जगह से लीकेज हो जाती है। जिसके चलते जलदाय कर्मी द्वारा पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। वही दूसरी और जगह-जगह अवैध रूप से कनेक्शन जोड़े हुए होने के कारण भी ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरपंच पुनमाराम देवासी ने बताया कि समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ऐसे में अगर विभाग कोई ठोस कार्रवाही नहीं करता है तो मजबूरन ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर हरचंद देवासी, भूपाराम गर्ग, भोमाराम मेघवाल, भैराराम गर्ग, बगदाराम देवासी, तोलाराम चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। इसी प्रकार से क्षेत्र के सिंगावास, मेडा, दुधवट तथा लाखावास गांव में भी लोगो को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

रानीवाड़ा. जालेरा खुर्द में विरोध जताते ग्रामीण। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...