रानीवाड़ा| पंचायतीराज मंत्रालयिक संगठन की ओर से शुक्रवार को विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे मनरेगा संविदा कार्मिकों के समर्थन की घोषणा की गई और 18 मई से 11 जून तक अलग-अलग कार्यों का बहिष्कार जारी रखने की बात की गई। इस मौके पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक जोशी, वरिष्ठ सहायक जीवाराम विश्नोई, मसराराम, आसुराम कोली, भलाराम व गीता चौधरी सहित कई कार्मिक मौजूद थे।