रानीवाड़ा | निकटवर्ती बिलड़ गांव में पक्षियों के पीने के पानी व दाने के लिए परिंडे लगाए गए। रूद्ध गोयल, खुश्बु गोयल, भरतराम पुत्र किस्तुर सैन परिवार की तरफसे पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए परिंडे भेंट किए गए। बिलड़ गांव में परगना व लाखावटी पट्टी के नेतृत्व में परिड़े लगाए गए। इस मौके उत्तम सैन गोयल, मोहनलाल पंसेरी गोयल, उकाराम कागमाला, नरसिंह भाटी, मोहनलाल लाखावास, मांगीलाल, अमित करड़ा, धुखाराम करवाड़ा, बाबुलाल चारा, ओमप्रकाश मालवाड़ा, दिनेश कुमार, बगदाराम सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।