पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोही जिले के प्रशिक्षार्थी ले रहे हैं नवीन तकनीक से प्रशिक्षण

सिरोही जिले के प्रशिक्षार्थी ले रहे हैं नवीन तकनीक से प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही जिले के प्रशिक्षार्थी ले रहे हैं नवीन तकनीक से प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | रानीवाड़ा

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दस दिवसीय अंगेजी विषयाध्यापकों का प्रशिक्षण कस्बे की राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में चल रहा है, जहां पर सिरोही जिले के प्रशिक्षाणार्थी नवीन तकनीकी प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षण का जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ललित शंकर आमेटा एवं रमसा के अतिरिक्त परियोजना समंवयक प्रकाशचन्द्र चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आमेटा ने प्रशिक्षणार्थियों को मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने का आह्वान करते हुए प्राप्त प्रशिक्षण का कक्षाओं में उपयोग करने को कहा। एडीपीसी चौधरी ने भी संभागियों से सकारात्मक सोच के साथ प्रशिक्षण लेने को कहा। शिविर प्रभारी किशनाराम विश्नोई ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण में संभागी नवीन विधा के अनुसार प्रशिक्षण ले रहे है एवं के-यान के माध्यम से व पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में राजूराम विश्नोई, मोहनलाल गोयल एवं रणजीत मीणा बेहत्तरीन ढंग से प्रशिक्षण दे रहे है। प्रशिक्षण में भोमाराम देवासी, भीखाराम पुरोहित, गोरधनराम जाट, सांकलचंद चितारा, हेमसिंह, बंशीलाल सहित कई कर्मचारी सेवा दे रहे है।

खबरें और भी हैं...