पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत में मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के दिए निर्देश

लोक अदालत में मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मेड़ा में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप जिला कलेक्टर हनुमानसिंह राठौड़ ने राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान राजस्व एवं अन्य मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों को भी आपसी समझाइश के जरिए गांव के वाद रहित बनाए जाने की अपील की।

राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार गांव को वाद रहित घोषित करवाने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। इस अभियान के जरिए ग्रामीणों से जुड़ी सभी प्रकार के समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान पानी,बिजली एवं सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी कार्य योजना बनाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। राठौड़ ने आम जनता से इस अभियान का लाभ उठाने का आह्वान किया। तहसीलदार सुरेंद्र पाटीदार ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर के विस्तार से जानकारी दी। इसमें कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मेड़ा सरपंच रमीला देवी देवासी, ग्राम विकास अधिकारी धर्मसिंह मीणा, समाज सेवी कृष्ण देवासी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के पूर्णकालिक सचिव पवन कुमार तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मेडा में राजस्व लोक अदालत शिविर में पिएलवी शाबिर खान, चन्दुलाल, हरीश कुमार द्वारा विधिक जागरूकता एवं सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...