पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे कर दिए गड्ढे, नहीं की मरम्मत

केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे कर दिए गड्ढे, नहीं की मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बिछाने के लिए मुख्य सड़क मार्गों के पास कंपनी की ओर से गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन केबल बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत नहीं किए जाने के कारण यातायात के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में संबंधित ग्राम पंचायत को राशि जमा करवा दी, लेकिन पंचायत की ओर से गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई है। ऐसे में अब ये गड्ढे खासकर रात के समय में वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रानीवाड़ा-भीनमाल मुख्य मार्ग, ताविदर चौराहा, लाखावास, रानीवाड़ा खुर्द सहित शहर के मुख्य सीसीरोड पर लाइन बिछाने के साथ-साथ सड़कों को भी क्षति पहुंचायी जा रही है।

इधर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन अभियंता हेमाराम विश्नोई ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को अनुमति दी गई है, लेकिन गड्ढों की मरम्मत के बारे में वे भी जवाब नहीं दे पाए।

मोबाइल नेटवर्क कंपनी की ओर से गड्ढों को ठीक करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर राशि दी गई है। कंपनी का काम पूरा होते ही गड्ढे ठीक करवा दिए जाएंगे। - रिड़मलसिंह डाभी, सरपंच ग्राम पंचायत, रानीवाड़ा

खबरें और भी हैं...