पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • वैरागन मनीषा की तिलक रस्म पर जैन संतों ने दिया आशीर्वाद

वैरागन मनीषा की तिलक रस्म पर जैन संतों ने दिया आशीर्वाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियां | वैरागन मनीषा जैन के दीक्षा महोत्सव को लेकर रविवार को उपप्रवर्तक निर्मल मुनि, सुयोग्य मुनि, विवेक मुनि ठाणे-5 रानियां पहुंचे। जैन संत ओटू से पद विहार करते हुए अभोली गांव होते हुए रानियां एसएस जैन सभा पहुंचे और वहां वैरागन मनीषा को आशीर्वाद दिया। इससे पहले वैरागन मनीष जैन का तिलक रस्म अदायगी कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालु स्थानक पहुंचकर नाचते गाते हुए वैरागन मनीषा के कार्यक्रम में शिरकत की। सबसे पहले जैन समाज के प्रवक्ता नरेश जैन के घर पहुंचे। उसके बाद गणेश जैन, बंटी जैन, घंटी जैन, कुलभूषण जैन, भाला शर्मा के घर पर तिलक लगाकर वैरागन का अभिनंदन किया। बाद में जैन सभा में धार्मिक सभा हुई जिसमें नवकार साधक विचक्षण मुनि महाराज, परमेश मुनि महाराज और जागृति मुनि ने प्रवचन दिए। इनके अलावा प्रवचन प्रभाविका सुयश प्रभा, शक्ति प्रभा, पदम प्रभा, सुब्रत प्रभा, अाराधना और अक्षिता महाराज ने प्रभु का गुणगान किया। बता दें, 19 अप्रैल को रानियां के गाबा रिसोर्ट में वैरागन मनीषा जैन मोह माया का त्याग कर दीक्षा अंगीकार करेंगी।

खबरें और भी हैं...