पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मियों का धरना जारी

सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मियों का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियां | शहर में सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगरपालिका गेट समक्ष सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जताया। हड़ताल का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमेल सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप फायरमैन, राकेश कुमार, मनोज शर्मा, परमजीत ने किया।

ब्लॉक अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने कहा कि प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने कहा कि जब आंगनबाड़ी, कंप्यूटर ऑपरेटरों, जेबीटी अध्यापकों ने हड़ताल की उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हड़ताल करने वालों को बुलाकर आश्वासन भी दिए, जो कि बाद में वादों से मुकर गए। पूरे प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...