पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआईजी बोले ग्रामीणों के सहयोग से ही नक्सलियों पर नकेल कसी जा सकती है

डीआईजी बोले ग्रामीणों के सहयोग से ही नक्सलियों पर नकेल कसी जा सकती है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला ने शुक्रवार को डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई अभिलेखों की जांच की। जिसमें कमी भी पाई गई। उसे सुधारने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को पुलिस नियमों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी नक्सली और अपराधियों पर पैनी नजर रखें। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को लोगों की समस्या सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही नक्सली और अपराधियों पर नकेल कसा जा सकता है। उसके लिए ग्रामीणों से तालमेल स्थापित करें। निरीक्षण के दौरान डीएसपी विजय कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, प्रकाश रंजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...