रंका | प्रखंड में बिजली की आंख मिचौली से रंका के लोग हैं परेशान। इस संबंध में बताते चलें कि बिजली की समस्या आज कई वर्षों से बनी हुई है। बिजली की समस्या किसी की सरकार सुधार नहीं सकी। पिछले चुनाव में रंका में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं वर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम ने भी बिजली की सुधार के लिए हजारों की संख्या में हजारों के बीच वादा किया था कि रंका के बिजली बगल के राज्य छत्तीसगढ़ के तर्ज पर लोगों को भी मिलेगी। उनका वादा आज धरातल पर उतरता नजर नहीं आ रहा है। महज एक से दो घंटे ही बिजली रंका को मिल पा रही है। बिजली मिल नहीं रही है और बिजली विभाग की ओर से ग्रामीणों से 100 रुपए की जगह 3000 तीन हजार बिजली बिल आ रहा है। बिजली नहीं मिलने से लोग पंखा, कूलर एवं एसी हजारों की लागत से खरीदा हुआ सामान आज बिजली नहीं रहने से बेवजह बेकार पड़ा है।