चंदवा | पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद के निर्देश पर चंदवा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत शनिवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में यूनुस खान पिता लतीफ खान ग्राम अलौदिया, तहसीलदार गुप्ता पिता स्व. जगदीश प्रसाद ग्राम सिमरिया खुर्द थाना गड़वार जिला बलिया यूपी, अभिराम टाना भगत पिता रंका टाना भगत ग्राम निंद्रा काली चंदवा व रमेश गंझू पिता सबन गंझू ग्राम चीरो पतराटोली चंदवा शामिल हैं। थानेदार कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि सब के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।