पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां दुर्गा की प्रतिमा के स्थापना दिवस पर हुअा कार्यक्रम

मां दुर्गा की प्रतिमा के स्थापना दिवस पर हुअा कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदरमाना | रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के गोदरमाना में मां दुर्गा की प्रतिमा का 14 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनायी गयी। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। लोगों ने पूजा पाठ किया, इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में काफी संख्या में आसपास के गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में गोदरमाना सहित आसपास के कई गांव के लोग शामिल हुए। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि स्थापना दिवस में पूरे गांव के लोग सहयोग करते हैं। जिससे यह कार्यक्रम सफल होता है। इस अवसर पर भगत सतन सोनी, राकेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, लालजी गुप्ता, रानी देवी, सरस्वती देवी, विवेक सोनी, बिटू गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, विजेश्वर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...