रंका ग्रामीण विकास समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में रंका के सामान्य व्यक्ति मोरध्वज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह एवं सैकड़ों महिला-पुरुष एवं रंका मुखिया सविता देवी की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक दुखन राम राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति में बैठक हुई। ग्रामीणों के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए सीता देवी, सचिव संदीप कमलापुरी, कोषाध्यक्ष सुनील माली को चुना गया। इसके अलावा सदस्य के लिए आरती देवी, सुरेंद्र राम, इमाम हैदर, अमर कुमार सिंह, नौशाद खान, शिवदत्त राम, मोरध्वज प्रसाद सिंह,सुशील कुमार सिंह आदि लोगों को सदस्य चुना गया है।