रंका प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में एफए 1 की मूल्यांकन परीक्षा गढ़वा उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रारंभ कर दी गई है । इस परीक्षा के मॉनिटरिंग संकुल साधन सेवी अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं। बुनियादी संकुल से जन्मेजय शुक्ला ,दौनादाग संकुल से संजय प्रसाद ,तमगे संकुल से पंकज कुमार ,गोदरमाना संकुल से प्रदीप एक्का एवं बांदुचुतरु संकुल से देवेंद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा एफए 1 परीक्षा ली जा रही है। वहीं परीक्षा कदाचारमुक्त की जांच रंका प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है।
परीक्षा देते बच्चे।