बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रंका अनुमंडल में शुक्रवार भी दिन भर बिजली गुल रही । विभाग की कारस्तानी के कारण बुधवार की सुबह 8 बजे से समाचार लिखे जाने तक पूरी तरह से बिजली गुल थी ।
बिजली के नहीं रहने के कारण यहां की पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह से बाधित रही। इस कारण लोगों को दूर के चापाकलों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। बिजली नहीं रहने के कारण लोग गर्मी व उमस से काफी परेशान हुए। वहीं मोबाइल व इनवर्टर चार्ज करने में भी लोग काफी परेशान हुए । लोग यत्र-तत्र अपने मोबाइल को चार्ज करते हुए देखे गए । विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ता विभाग के प्रति काफी नाराज दिख रहे हैं । अगर यही आलम रहा तो बहुत ही जल्द उपभोक्ता विभाग के प्रति सड़कों पर आंदोलन के लिए उतरना शुरू कर देंगे।