पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेनुडीह के जंगलों से हो रही है लकड़ी की तस्करी

तेनुडीह के जंगलों से हो रही है लकड़ी की तस्करी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालाब से कंडी निकालते लोग।

भास्कर न्यूज | रंका

रंका प्रखंड के खरडिहा पंचायत के तेनुडीह के तालाब में मछली मारने के दौरान 100 से ऊपर कीमती लकड़ी के कंडी मिले है। गांव वाले ने बताया कि लोग जंगल में काटकर घर बनाने के लिए कंडी पानी में पकने के लिए डाल देते हैं। ऐसा करने से कंडी कभी सड़ता या घुनता नहीं है।

लकड़ी तस्करों के इस कार्य से वन विभाग के लाखों रुपए की तैयार होने वाली कीमती लकड़ी बर्बाद हो रही है। इसे देखने से यह पता चलता है कि पूर्वी वन क्षेत्र के वन विभाग के लोग कान में तेल डाल कर आराम फरमा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...