रंका : रांची में इलाजरत पारा शिक्षक की मौत
रंका | बाहाहारा गांव के पारा शिक्षक बिनोद कुमार गुप्ता 40 वर्ष की मौत मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान हो गई। मृतक पारा शिक्षक पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रिम्स रांची में चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। पारा शिक्षक की मौत के बाद रंका प्रखंड के पारा शिक्षकों में गहरा शोक व्याप्त है।